{"_id":"66639f1a7ec452193b0aabb4","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-speeding-truck-kaithal-news-c-18-1-knl1004-406099-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
Sat, 08 Jun 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कैथल मार्ग वाल्मीकि मंदिर के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार ट्रक चालक ने वार्ड आठ निवासी प्रदीप को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
प्रदीप किसी काम से बाइक पर सवार होकर भगवान वाल्मीकि मंदिर की ओर गया हुआ था। कैथल की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। प्रदीप को सरकारी अस्पातल राजौद में ले जाया गया।
इस मौके पर मौजूद डाॅ़ समृद्धि ने बताया कि मरीज को सिर, बाजू, पांव, कंधे में काफी चोट है। उन्हें एमआरआई के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल में भेजा जाएगा। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में अभी जानकारी नहीं है। इस मामले में थाना से जानकारी प्राप्त आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद