{"_id":"685da41596bf8142e30206a2","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-on-the-highway-kaithal-news-c-18-1-knl1004-678708-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 27 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर गांव बात्ता के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 43 वर्षीय जनक राम की मौत हो गई। वह सुबह कैथल से अपनी दुकान का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही सफेद रंग की अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
सांझा होटल के पास हुए हादसे में वह कार की टक्कर लगने से सड़क पर गिर पड़े, जबकि बाइक करीब थोड़ी दूर जाकर गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार, होटल कर्मियों की मदद से आरोपी कार चालक जनक राम को तुरंत कैथल नागरिक अस्पताल ले गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के चाचा बलजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में खड़ी कार को उन्होंने स्वयं पहचाना, जो वही थी जिसने टक्कर मारी थी। उन्होंने यह भी बताया कि चालक अपनी कार को अस्पताल परिसर में ही छोड़ कर चला गया। कार को देखने से भी साफ हो गया कि उसके भतीजे को पीछे से टक्कर मारी गई है।
बलजीत के मुताबिक, जनक राम खेतीबाड़ी के साथ गांव में किराना दुकान भी चलाते थे। दूसरी ओर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई थी। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।