फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider death by car collision

कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
कैथल। कार की चपेट में आकर बाइक सवार मुनीम की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसके चचेरे भाई वेदपाल ने बताया कि उसके ताऊ आभेराम का बेटा रोशन लाल गांव भाना में भट्ठे पर मुनीम का काम करता था। 13 अप्रैल को वह अपनी बाइक से पूंडरी गया था। लौटते समय मैं खुद भी उसके साथ था। रात साढ़े 10 बजे पाई रोड पर एक निजी अस्पताल के समीप एक वाहन ने रोशन की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसका भाई मोटरसाइकिल सहित सडक़ पर गिर गया और वाहन चालक ने अपनी गाड़ी को आगे जाकर रोका। इससे वह बेहोश हो गया। बाद में वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed