फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bijalee-paarth aur bajat anumaan 15.46 karod

बिजली-पानी और सड़कों पर खर्च होंगे 15.46 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bijalee-paarth aur bajat anumaan 15.46 karod
bijalee-paarth aur bajat anumaan 15.46 karod - फोटो : Kaithal
जिले को सरकार की ओर से 15.46 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। जिसे विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। डी-प्लान के तहत दी जाने वाली इस राशि से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे। इसमें कुछ राशि अनुसूचित जाति वर्ग जैसे कमजोर तबकों के विकास पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

डी-प्लान के तहत जारी की गई इस राशि से पीने के पानी, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सिंचाई, गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत, सामुदायिक भवन, पुल, सड़क, गलियां, सफाई व जन स्वास्थ्य, खेल, पशु देखभाल, महिला एवं बाल विकास सेवाओं के अलावा बागवानी के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति बैठक में रखे जाने वाले कार्य को भी डिस्ट्रिक्ट प्लान स्कीम के तहत खर्च किया जाता है। जिले में विभिन्न खंडों में इन पैसों का आवंटन किया जाता है, जिसको जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में पास करवाया जाता है। इसके बाद ही इन पैसों से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि डी-प्लान के तहत जिले में 15.46 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। जिसे नियमानुसार पूरे जिले में वितरित कर विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस राशि को उन कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर खर्च किया जाएगा, जहां लोगों को सुविधाओं की जरूरत होगी और जहां जल्द काम किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed