Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bihar elections: Employment and education will be the real issues

बिहार चुनाव : रोजगार और शिक्षा होंगे असली मुद्दे

Thu, 30 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bihar elections: Employment and education will be the real issues
अपने परिवार के साथ बिहार गए निरंजन सिंह। स्वयं - फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है। छह नवंबर को मतदान होना है और दूसरे राज्यों में रह रहे बिहार के लोगों में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। कैथल में रह रहे बिहार राज्य के लोग छठ पर्व मनाने अपने गांव गए तो अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते भी दिखे। उनका कहना है कि इस बार किसी के बहकावे में नहीं आएंगे, बल्कि रोजगार और शिक्षा जैसे असली मुद्दों पर मतदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। कई जिलों में कारखाने तक नहीं हैं, जिससे लोगों को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। युवाओं को उम्मीद है कि जो सरकार बनेगी, वह बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


उधर, प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क में हैं। वे संदेश दे रहे हैं- छठ पर्व के साथ अब लोकतंत्र का पर्व भी मनाने आएं।
कारखाने- नहीं हैं : निरंजन

कैथल में रह रहे और हाल में अपने गांव चौमुख (जिला भागलपुर) गए निरंजन सिंह ने बताया कि उनके इलाके में रोजगार के अवसर बेहद सीमित हैं। न कोई फैक्ट्री है, न उद्योग। लोग रोज़गार की तलाश में बाहर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार रोजगार को ही मतदान का मुद्दा बनाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा की हालत चिंताजनक : सीताराम

समस्तीपुर जिले के गांव पैतलिया निवासी सीताराम महतो ने बताया कि बिहार में शिक्षा की स्थिति चिंताजनक है। सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बदतर है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अच्छे स्कूल-कॉलेज और तकनीकी संस्थान बनने चाहिए ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें। वे बोले- जात-पात से ऊपर उठकर इस बार विकास के लिए मतदान करेंगे।

अपने परिवार के साथ बिहार गए निरंजन सिंह। स्वयं

अपने परिवार के साथ बिहार गए निरंजन सिंह। स्वयं- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed