फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Big loss to farmers due to fire in the fields

बिरद थेह क्षेत्र के खेतों में लगी आग, किसानों का भारी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Big loss to farmers due to fire in the fields
गुहला-चीका। बिरद थेह क्षेत्र के खेतों में अचानक आग लगने से किसानों का भारी नुकसान हो गया। कुछ किसानों की जहां फसल जलकर तबाह हो गई, वहीं कुछ किसानों के खेतों में खड़े गेहूं के अवशेष भी जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व गुहला-चीका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग लगने का मुख्य कारण बिजली के तारों में करंट से हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई यह बिजली के करंट की वजह से ही हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली के करंट के कारण ही यह आग लगी है। किसानों ने हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग देखते ही देखते कई खेतों में फैल गई। इसके चलते इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस दोनों ने पहुंचकर अपना कार्य किया। किसानों ने फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed