{"_id":"61e1d2bea26c6d50bf2f8898","slug":"bidding-of-eight-shops-of-the-city-council-stopped-on-the-orders-of-dc-kaithal-news-knl960564157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की 8 दुकानों की बोली डीसी के आदेश पर रुकी, 9 की बोली करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की 8 दुकानों की बोली डीसी के आदेश पर रुकी, 9 की बोली करवाई
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में विभिन्न जगहों पर स्थित दुकानों को किराए पर देने के लिए बोली का आयोजन किया गया। जिसमें आठ दुकानों की बोली डीसी प्रदीप दहिया के आदेश पर रोक दी गई। इन दुकानों को वक्फ बोर्ड ने अपनी जगह में बताया है। शेष नौ दुकानों की बोली करवा दी गई।
नगर परिषद कार्यालय में दोपहर दो बजे बोली शुरू की गई। इसके लिए करीब एक लाख रुपये की राशि पहले जमा करवाई गई। इनमें पालिका बाजार की चार दुकानों को 5300 रुपये तक किराए पर, रेलवे गेट की एक दुकान को 5600 रुपये में व कोटवाल के नीचे की दुकान को 9200 रुपये तक, डोगरा गेट की दो दुकानों को 4800 से 7200 रुपये तक में बोली पर छोड़ा गया। उधर वक्फ बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की है। इसे लीज पर नगर परिषद को दिया गया था। जिसकी लीज रद्द हो चुकी है।
नगर परिषद सचिव मोहन लाल ने बताया कि डीसी महोदय के निर्देशानुसार 8 दुकानों की बोली नहीं हो पाई। शेष 9 दुकानों को नियमानुसार बोली करवा दी गई है। नोडल अधिकारी तहसीलदार सुदेश मेहरा की देखरेख में बोली करवाई गई।