फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhole's shouts echoed in the shraddhaluklash procession danced on the bhajans of Shri Krishna in the morning procession

Kaithal News: प्रभात फेरी में श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालुकलश शोभायात्रा में गूंजे भोले के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bhole's shouts echoed in the shraddhaluklash procession danced on the bhajans of Shri Krishna in the morning procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के ऐतिहासिक भगवान श्री कपिल मुनि मंदिर में सोमवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व रविवार को महिलाओं द्वारा नगर में कलशयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ ढोल के साथ सभी विग्रहों की नगर परिक्रमा करवाई गई।
परिक्रमा में बडी संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के भजनों पर नाचते चल रहे थे। कलायत भगवान कपिल मुनि मंदिर के पुजारी संजय गौतम व विकास शर्मा ने बताया की परिसर में स्थापित शिव मंदिर सदियों पुराना है। इस मंदिर में रखी गई मूर्तियों भी बहुत प्राचीन हो गई थीं।
विज्ञापन

इस मंदिर का अब जीर्णोद्धार किया गया है और मंदिर में सोमवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने बताया की यजमान के तौर पर विकास शर्मा व परिवार द्वारा शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास शर्मा ने बताया की एक सप्ताह से सभी श्री विग्रहों का अधिवास पूरे विधि विधान से चल रहा था।
अधिवास के अंतिम दिन विग्रहों की कलश यात्रा के साथ नगर परिक्रमा करवाई गई। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
कलश यात्रा में सुनील कुमार, सिब्बा राणा, सन्नी रावल, सविता शर्मा, निशा शर्मा, सीमा, ज्योति, सरोज देवी, कोनिका आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed