फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhavna and Ruby stood first in the speech competition

Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में भावना और रूबी रहीं प्रथम

Fri, 06 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bhavna and Ruby stood first in the speech competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैथल में सेमिनार का आयोजन किया। इस मौके पर पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े के तहत पिछळए दिनों हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धा में विजेता युवाओं को प्रमाण पत्र व इनाम दिए। भाषण प्रतियोगिता में भावना और रूबी को पहला स्थान मिला।

कार्यक्रम में राजकीय बहुतकनीकी शेरगढ़ के प्राचार्य संजय मुदगिल, जिला युवा समन्वयक सतीश मच्छाल और महिला आईटीआई के प्राचार्य सुरेंद्र गिल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में भी नौजवानों को बदलते क्लाइमेट, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव आदि के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अहम भूमिका निभानी होगी, क्योंकि जब पर्यावरण स्वच्छ होगा तभी हमारा स्वास्थ्य और रहन-सहन भी अच्छा होगा। पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत 30 मई से पांच जून तक खंड कैथल व खंड सीवन में पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतिस्पर्धा में विजेता युवाओं को प्रमाण पत्र व इनाम दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें खंड सीवन से भाषण प्रतियोगिता में प्रथम भावना, द्वितीय रमनजोत, तृतीय अमरीक सोमनाथ रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पूजा, द्वितीय अमरीक सोमनाथ, तृतिय रमनजोत रही। इसी प्रकार खंड कैथल से भाषण प्रतियोगिता में रुबी प्रथम, खुशी द्वितीय व शारदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में गीता ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय तथा रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रणधीर ढांडा ने किया गया।


निर्णायक मंडल में ईंदु सारण, विजेता कुंडू तथा राहुल चौहान रहै। इस अवसर पर खंड कैथल के युवा समन्वयक अधिकारी शमशेर सिंह मलिक, संजय वर्मा, मीनाक्षी, अनिल ढुल, सुदेश कुमारी, दिनेश, सतीश सैनी, राजवीर, गुरां दत्ता, दिनेश कुमार आादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed