फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bharat was the incarnation of Sudarshan Chakra: Swami Dhruva

Kaithal News: सुदर्शन चक्र के अवतार थे भरत ः स्वामी ध्रुव

Mon, 25 Nov 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Nov 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Bharat was the incarnation of Sudarshan Chakra: Swami Dhruva
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के हनुमान वाटिका मंदिर में आयोजित की जा रही पांच दिवसीय श्री राम चरित मानस पाठ की कथा दूसरे दिन भी जारी रही। पाठ के दूसरे दिन भी स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती ने भगवान राम सहित अन्य तीनों भाइयों के चरित्र का वर्णन किया। बताया कि भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार भरत को बताया गया है।

गौरतलब है कि मंदिर परिसर में भव्य श्री राम दरबार सजाया गया है। इस राम दरबार में श्रद्धालु काफी संख्या में माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती ने बताया कि भरत चरित्र रामायण का एक प्रसंग है। इस चरित्र में त्याग, संयम, धैर्य और ईश्वर प्रेम की कहानी है। बताया कि भरत भगवान राम के छोटे भाई थे। माता कैकई के पुत्र भरत और शत्रुघ्न थे। भरत को भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का अवतार बताया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भरत ने राजतिलक का परित्याग कर भाई प्रेम की मिसाल पेश की थी। भरत ने अपने बड़े भाई राम को राज्य वापस लौटा दिया था। भरत ने सीता की बहन मांडवी देवी से विवाह किया था। मांडवी देवी को रति देवी का अवतार बताया जाता है। भरत चरित्र का प्रत्येक प्रसंग धर्म सार है। भरत चरित्र को नियम से सुनने से राम जी के चरणों में प्रेम उत्पन्न हो जाता है। यह कथा अपराह्न दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हनुमान वाटिका मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विशाल शर्मा, सोनाली, बृजेश, ईवा, सरोज, मनप्रीत, दिनेश आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed