{"_id":"65a049e32adcc81ff305912c","slug":"bhandares-convoy-will-leave-from-kaithal-for-ayodhya-on-15th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-303615-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल से अयोध्या के लिए 15 को रवाना होगा भंडारे का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल से अयोध्या के लिए 15 को रवाना होगा भंडारे का काफिला
Fri, 12 Jan 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री गुरु गोरखनाथ श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दो महीने तक लगाए जाने वाले भंडारे के लिए 15 जनवरी को सामग्री का काफिला रवाना होगा। इस उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले 14 जनवरी को हवन किया जाएगा। हवन में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।
भंडारा समिति के संयोजक महेंद्र सैनी उर्फ रामजी सैनी व हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि वे सभी भगवान श्रीराम के सेवक बनकर इस भंडारे के आयोजन में जुटे हैं। 20 जनवरी से आयोजित होने वाले भंडारे के लिए तैयारी जारी हैं।
आगामी 14 जनवरी को भंडारा सामग्री रवाना होने की पूर्व संध्या पर हवन किया जाएगा। इसमें आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार आहुति डालेंगे। साथ ही शहर के गणमान्य लोग भी हवन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 15 जनवरी को चंदाना गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान श्रीराम की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही शहर व जिले के अन्य जगहों से भगवान श्रीराम बनकर आने वाले बच्चों का पूजन होगा। भंडारा सामग्री के ट्रक भी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे।
यह शोभायात्रा चंदाना गेट पर श्रीराम उत्सव स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर 19 के निकट स्थित शिव मंदिर में पहुंचेगी। इसके बाद यह काफिला कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगा। वहां से कुरुक्षेत्र में यात्रा का ठहराव होगा। वहीं रात्रि विश्राम होगा।
कुरुक्षेत्र से करनाल व पानीपत पहुंचेगी। जहां से समालखा में रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद पानीपत से सोनीपत होते हुए यह भंडारे का काफिला अयोध्या के लिए रवाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि शोभायात्रा को कैथल के कई बड़े संत हरी झंडी दिखा कर रवाना होगी।
प्रदेश अध्यक्ष छाबड़ा ने बताया कि करनाल के एक राइस मिलर ने अपना नाम गुप्त रखते हुए भंडारे में पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके लिए समिति सहित वे स्वयं इस मिल मालिक के आभारी हैं। रामजी सैनी ने यह भी बताया कि गोपाल गोशाला समिति ने 51 हजार, राजीव गोयल ने 21 हजार, सन्नी लाला ने 51 हजार रुपये, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने एक लाख एक हजार रुपये, रसीना गांव ने 41 हजार रुपये व 25 मन अनाज का सहयोग दिया है। इसी प्रकार से काफी संख्या में लोग सहयोग दे रहे हैं।
इसके अलावा ट्रक यूनियन कैथल ने भंडारा सामग्री एकत्रित करने के लिए ट्रक व अयोध्या में भेजे जाने वाले ट्रकों की निशुल्क सेवा देने का भी एलान किया है।