{"_id":"697fb4b6eedb0a50ca0190d2","slug":"bhandara-organised-on-ravidas-jayanti-in-khanpur-kaithal-news-c-18-1-knl1004-837242-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खानपुर में रविदास जयंती पर लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खानपुर में रविदास जयंती पर लगाया भंडारा
Mon, 02 Feb 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
कैथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649 वीं जयंती पर गांव खानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान गांव में समाज की चौपाल का नवीनीकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सरपंच अमनदीप सैनी और प्रतिनिधि सोनू सैनी ने शिरकत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु रविदास के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान भंडारे में ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्षता सुभाष ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सरपंच अमनदीप सैनी ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और समाज में समानता के उनके संदेश के महत्व को बताया। कहा कि गुरु रविदास जी द्वारा दिया गया समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। इस अवसर पर पंचायत सदस्य गीतू व प्रीति मौजूद रहीं। संवाद