{"_id":"686ebade3523ed432001b9f4","slug":"bhajan-singer-vikram-hazra-will-perform-in-the-musical-evening-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-688265-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संगीतमयी शाम में आज भजन गायक विक्रम हाजरा देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संगीतमयी शाम में आज भजन गायक विक्रम हाजरा देंगे प्रस्तुति
Thu, 10 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गुरु पूर्णिमा पर वीरवार शाम शहरवासियों के लिए भव्य संगीतमयी शाम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे अंबाला रोड स्थित शुभम पैलेस में आयोजित होगा, जिसमें ख्याति प्राप्त भजन गायक विक्रम हाजरा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा किया जा रहा है।
संस्था की आचार्या अल्पना मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी, जिसके बाद भक्ति रस में डूबे भजनों की प्रस्तुति देर रात तक चलेगी।
इस आयोजन में शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। संस्था से जुड़े दीपक सेठ ने सभी से परिवार सहित शामिल होकर गुरु पूर्णिमा को स्मरणीय बनाने की अपील की है। संवाद