फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Beti Utsav' celebrated on the birth of the first daughter; family members danced to the beat of the dhol.

Kaithal News: पहली बेटी के जन्म पर मनाया बेटी उत्सव, ढोल की थाप पर झूमे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Beti Utsav' celebrated on the birth of the first daughter; family members danced to the beat of the dhol.
वार्ड नंबर तीन में पहली कन्या के जन्म की खुशी में बेटी उत्सव मनाते स्वास्थ्य कर्मचारी, परिजन व - फोटो : मृतक वीरभान का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
राजौंद। राजौंद उप स्वास्थ्य केंद्र द्वितीय के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया। वार्ड नंबर तीन स्थित ऋषि नाथ मंदिर के पास जॉनी पुत्र कर्मपाल के घर पहली कन्या के जन्म की खुशी में बेटी उत्सव एवं कुआं पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ढोल की थाप पर खुशी मनाई। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह के निर्देशानुसार बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी दर्शना देवी की देखरेख में किया गया। दर्शना देवी ने कहा कि आज बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज का सहारा हैं। बेटियों को सुरक्षा, उचित मार्गदर्शन और समान अवसर मिलें तो वे सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला, सानिया मिर्जा, विनेश फोगाट, गीता फोगाट, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज और देश के लिए गंभीर समस्या है। इससे लिंगानुपात प्रभावित होता है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी विनोद कुमार ने पीएनडीटी अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण की जांच या हत्या गैरकानूनी है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई व सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाना, पढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देना हर परिवार का कर्तव्य है। इस अवसर पर आशा वर्कर सीमा, कविता, शीला, राज, शकुंतला, ऊषा, माया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

वार्ड नंबर तीन में पहली कन्या के जन्म की खुशी में बेटी उत्सव मनाते स्वास्थ्य कर्मचारी, परिजन व

वार्ड नंबर तीन में पहली कन्या के जन्म की खुशी में बेटी उत्सव मनाते स्वास्थ्य कर्मचारी, परिजन व - फोटो : मृतक वीरभान का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed