फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Benefits of accident life insurance including protection from financial fraud

Kaithal News: वित्तीय ठगी से बचने संग दुर्घटना जीवन बीमा के बताए लाभ

Tue, 31 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Benefits of accident life insurance including protection from financial fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल और कसान में चल रहे एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को वित्तीय ठगी से बचने के साथ दुर्घटना जीवन बीमा के लाभ बताए गए।

सौंगल में चल रहे सात दिवसीय शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा मैनेजर राजेश कुमार ने शिरकत की। बच्चों को वर्तमान में लोगों के खातों से हो रहे वित्तीय ठगी के बारे में बताया कि धोखेबाज किस प्रकार लालच या इमोशनल ब्लैकमेल करके धन को चुरा लेते हैं।
विज्ञापन


उनके साथ आए अक्षय राणा ने बच्चों को दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा योजना के बारे में बताया जो 20 रुपये प्रति वर्ष और 432 रुपये प्रति वर्ष की अदायगी पर लो लाख रुपये की राशि दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कन्यादान योजना, कन्या समृद्धि योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रातः कालीन सत्र में सतवीर योगाचार्य ने बच्चों को योग और प्राणायाम का महत्व बताया व अभ्यास करवाया।

तीसरे सत्र में बलवीर सिंह ने जीवन में आ रही कठिनाइयों और बाधाओं से परिचित करवाया। सुशील कुमार शास्त्री ने भी बच्चों के सकारात्मक व्यवहार पर अपना संबोधन दिया। दोपहर बाद के सत्र में बच्चों ने पौधों की कटाई-छ़ंटाई का कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम अधिकारी मामला राम ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान में चल रहे एन एस एस के विशेष सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य रोहतास ने बच्चों को योगाभ्यास करवाया व योग के महत्व पर अपने विचार दिए।

सचिन गर्ग ने बच्चों को 12वीं के बाद कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों पर मार्गदर्शन किया। छात्रा संजू ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। इस दौरान कोच रणधीर सिंह, रोहतास अशोक कुमार व भजन सिंह मलिक मौजूद रहे।

वहीं, आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य जयपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

जयपाल सिंह ने कहा कि एनएसएस में रहकर सेवा करना एक बहुत बड़ा मंच है। आप सभी स्वयं सेवक अनुशासन में रहकर राष्ट्रीय स्तर तक अच्छे से अच्छा मुकाम व मंजिल हासिल कर सकते हैं।


इसके अतिरिक्त राजौंद के मॉडल स्कूल के स्वयंसेवकों ने शिविर के दूसरे दिन सोनीपत में 51 वें विज्ञान प्रदर्शनी मेले का भ्रमण किया। बच्चों ने चंद्रयान व बुलेट ट्रेन मॉडल के साथ-साथ पुस्तक मेले व विभिन्न विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य विजेंद्र व भूपेंद्र सिंह ने

सुबह हरी झंडी दिखाकर बच्चों को बस में रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed