फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Benefit of Punjabi Scholarship Scheme to needy children

Kaithal News: जरूरतमंद बच्चों को पंजाबी छात्रवृत्ति योजना का लाभ

Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Benefit of Punjabi Scholarship Scheme to needy children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाबी वेलफेयर सभा की सब कमेटी की बैठक अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर हुई। इसमें सभा की ओर से चलाई जा रही पंजाबी वेलफेयर छात्रवृति योजना के लिए विचार-विमर्श किया।

प्रधान सुभाष कथूरिया ने बताया कि सभा की ओर से वर्ष 2015 से यह योजना शुरू की गई थी। छात्रवृत्ति योजना के तहत जरूरतमंद होनहार बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जहां इन बच्चों की आगे भविष्य पढ़ाई जारी रखने के लिए पुन: शिक्षा के लिए गोद लिया गया है। वहीं इस वर्ष कुछ नए बच्चों को भी शिक्षित करने के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत गोद लिया जाएगा। पंजाबी सभा की ओर से शुरू की गई पंजाबी वेलफेयर छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों के दाखिला की प्रक्रिया अलग-अलग स्कूलों में जल्द नए सत्र में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पंजाबी वेलफेयर छात्रवृति योजना के मुख्य संयोजक के रूप में जगदीश कटारिया एवं तुलसी दास मदन ने छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों की शिक्षा के लिए समाज के लोगों को गोद लेने का आह्वान किया। महासचिव सुषम कपूर ने बताया कि पंजाबी वेलफेयर सभा जहां छात्रवृत्ति योजना जैसे सामाजिक कार्य कर रही हैं। वहीं समाज के युवक-युवतियों के विवाह के लिए विवाह संजोग केंद्र अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर चलाया जा रहा है। सभा के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य कोई भी होनहार बच्चा तंगी से शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे। बैठक में प्रधान सुभाष कथूरिया, मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना, महासचिव सुषम कपूर, कोषाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा व नरेश कालड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed