{"_id":"6a5bbb0422481974ba0362e0","slug":"beneficiaries-struggling-to-get-defective-happy-cards-replaced-forced-to-pay-fares-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152442-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खराब हैप्पी कार्ड बदलवाने के लिए भटक रहे लाभार्थी, देना पड़ रहा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खराब हैप्पी कार्ड बदलवाने के लिए भटक रहे लाभार्थी, देना पड़ रहा किराया
विज्ञापन
हैप्पी कार्ड कक्ष में बैठा कर्मचारी व बाहर कार्ड लेने पहुंचे लाभार्थी। संवाद
कैथल। हरियाणा सरकार की अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत जारी हैप्पी कार्डों में आ रही तकनीकी खराबी अब पात्र परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। यात्रियों का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे लाभार्थी हैं जिनके कार्ड की चिप काम नहीं कर रही। इसके कारण हरियाणा रोडवेज की बसों में परिचालक की इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन कार्ड को स्वीकार नहीं कर पा रही है। परिणामस्वरूप मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के बजाय यात्रियों को अपनी जेब से किराया देकर सफर करना पड़ रहा है।
लाभार्थी राजेंद्र, कुलविंद्र और रामचंद्र का कहना है कि वे कई बार रोडवेज विभाग के जिला कार्यालय में खराब कार्ड बदलने की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। विभाग की ओर से केवल इंतजार करने की बात कही जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना का लाभ तकनीकी खामी के कारण अधूरा रह गया है।
जिले में अब तक एक हजार से अधिक लोग खराब या पुराने हैप्पी कार्ड लेकर जिला कार्यालय पहुंच चुके हैं। परिचालकों के लिए भी खराब कार्ड परेशानी बने हुए हैं। कई बार पांच से सात मिनट में टिकट नहीं कट पाती। उसके बाद खाली कार्ड को देना पड़ता है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए हैप्पी कार्डों का वितरण लगातार जारी है। करीब 30 हजार कार्ड तैयार किए गए हैं जिनमें से लगभग 15 हजार पात्र लोगों को सौंपे जा चुके हैं। शेष लाभार्थियों को ओटीपी भेजकर चरणबद्ध तरीके से बुलाया जा रहा है। जिले में अब तक एक लाख 71 हजार से अधिक हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
बॉक्स : क्या है अंत्योदय परिवार परिवहन योजना
सरकार ने मार्च 2024 में अंत्योदय परिवार परिवहन योजना शुरू की थी। इसके तहत एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र सदस्यों को हैप्पी कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में प्रत्येक पात्र सदस्य को वर्ष में 1000 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। हालांकि खराब कार्डों को समय पर नहीं बदले जाने से अनेक लाभार्थी इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
हैप्पी कार्ड वितरित करने का कार्य जारी है। अब तक एक लाख 71 हजार के करीब हैप्पी कार्ड वितरित कर चुके हैं। कार्ड मुख्यालय बनाता है।- विपुल कुमार, यातायात प्रबंधक