फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Before the foundation stone of the minister, the chaotic elements broke the stone plaque before the foundation stone of the minister

शिलान्यास से पहले असामाजिक तत्वों ने तोड़ा पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Before the foundation stone of the minister, the chaotic elements broke the stone plaque before the foundation stone of the minister
कलायत में श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज को बस स्टैंड से जोड़ने वाले 40 फीट चौड़े मार्ग के शिलापट्ट को वीरवार की रात्रि में तोड़ने का मामला सामने आया है। इससे पहले योजना का शिलान्यास महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा शुक्रवार को करना निर्धारित किया गया था। इसके लिए जब नगर पालिका के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की टीम मौके पर पहुंची तो शिलान्यास का पत्थर चकनाचूर पाया। इस पर मंत्री के आगमन से पहले नए सिरे से शिलान्यास पट्ट का निर्माण करवाया गया। तब जाकर मंत्री कमलेश ढांडा ने मार्ग का शिलान्यास किया। इस संबंध में नपा सचिव की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

कलायत नगर पालिका चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय महिला कॉलेज को बस स्टैंड से जोड़ने के लिए मार्ग का निर्माण किया जाना है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की ओर से शुक्रवार को इसका शिलान्यास किया जाना था, लेकिन वीरवार की रात असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़ दिया। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर नपा सचिव की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed