{"_id":"635d89cb95693c71027aadfa","slug":"become-an-officer-of-the-marketing-board-investigate-the-rice-mill-demand-two-lakh-rupees-kaithal-news-knl1258510175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केटिंग बोर्ड का अधिकारी बन राइस मिल में की जांच, मांगें दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केटिंग बोर्ड का अधिकारी बन राइस मिल में की जांच, मांगें दो लाख रुपये
विज्ञापन
कैथल। खुद को उच्चाधिकारी बताकर सीवन के एक राइस मिल मालिक को धमकी देने के मामले में पुलिस ने डीसी के निर्देश पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने खुद को मार्केटिंग बोर्ड का अधिकारी बताकर राइस मिल मालिक को धमकाया और दो लाख रुपये की डिमांड की, लेकिन जब राइस मिल मालिक ने पार्टनर से राय करने की बात कही तो आरोपी दुबारा आने का हवाला देकर चलता बना।
पुलिस को दी शिकायत में सेलर मालिक भारत भूषण ने बताया कि फिरोजपुर रोड सीवन पर हीरा फूड के नाम से उसकी राइस मिल है। शनिवार को करीब 11 बजे वह और उसका लड़का कौशल स्टाफ के सदस्यों सहित राइस मिल के कार्यालय में बैठा हुआ था। उसी समय उसके मिल में स्विफ्ट कार पर सवार होकर एक व्यक्ति आया, जिस पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ था। आरोपी ने कार्यालय में आकर स्वयं को मार्केटिंग बोर्ड का उच्चाधिकारी बताया। इसके बाद उसने स्टॉक के बारे में पूछताछ की। शिकायतकर्ता को आरोपी ने बताया कि उसका नाम हवा सिंह फावड़ा है। इसके बाद राइस मिल में माल चेक करने लगा।
इसके बाद आरोपी ने उसको माल कम होने की बात कहकर धमकाया तथा पैसे देने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने हिस्सेदार से बात करने का प्रयास किया तो वह फिर आने की बात कह कर राइस मिल से चला गया। इसके बाद शक होने पर सेलर मालिक ने पुलिस को सूचित किया। एसएचओ रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 384 का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
एक्सईएन मार्केट बोर्ड पंचकूला के नाम रजिस्टर्ड है गाड़ी
डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने कहा कि सीवन में हीरा फूड राइस मिल में शनिवार को एक व्यक्ति गाड़ी नंबर एचआर 70 जीवी 7314 में आया और राइस मिल के मालिक भारत भूषण पर दबाव बनाकर दो लाख रुपये की मांग की। इस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह सामने आया है संबंधित गाड़ी एक्सईएन मार्केट बोर्ड पंचकूला के नाम रजिस्टर्ड है।