फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be ready for admission in ITI, process will start soon

Kaithal News: आईटीआई में दाखिलें को रहें तैयार, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 27 May 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Be ready for admission in ITI, process will start soon
कैथल। सभी शिक्षण संस्थानों ने दाखिलों की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आईटीआई में भी दाखिले को लेकर प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला नोटिस जारी कर दिया है। जिले में 18 आईटीआई हैं जिनमें से नौ सरकारी हैं। सभी आईटीआई में लगभग 6000 सीटें हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-25 में दाखिला लेने के लिए इच्छुक आवेदनकर्ता उम्मीदवारों के पास आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी एवं परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। अगर नहीं है तो वह प्रबंध कर लें। आईटीआई कैथल में कारपेंटर, कोपा एनसीवीटी और एससीवीटी, ड्राफ्टमैन सिविल, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक, मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाइंस, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक डीजल डबल, पेंटर, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन एवं कंडीशनिंग तकनीशियन, सीविंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर, वेल्डर, वायरमैन ट्रेड है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में अधिक रुझान
इस बार आईटीआई में अधिकांश बच्चों का दाखिला लेने का रुझान इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में है। कारण कि हाल ही में कुछ दिन पहले ही इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से पास युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। छात्र मनोज, सुनील, पंकज, संजय ने बताया कि हाल ही में उन्होंने 12वीं कक्षा पास की है और अब आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए आवेदन करेंगे। उनका कहना है कि इस ट्रेड में सरकारी नौकरी की अधिक संभावना रहती है। कुछ दिन पहले जो भर्ती हुई है, उसमें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से पास युवाओं को ही अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन --



आईटीआई में दाखिले को लेकर अगले माह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसको लेकर विद्यार्थी अपने दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि आवेदन के दौरान दिक्कत न आए। प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी और इसको लेकर संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे। आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का काफी रुझान रहता है। -सतीश मच्छाल, आईटीआई प्राचार्य, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed