फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be prepared for heat and heat wave again from today, chances of pre-monsoon from 20th

Kaithal News: आज से फिर गर्मी और लू के लिए रहें तैयार, 20 से प्री मानसून के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Be prepared for heat and heat wave again from today, chances of pre-monsoon from 20th
कैथल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह से मौसम की आंखमिचौली देखी गई। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए, जिससे धूप का प्रभाव कम रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से नौ जून से फिर भीषण गर्मी की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान एकबार फिर 45 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन

विदित हो कि बीते दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से कई जिलों में आंधी और बूंदाबांदी देखने को मिली। इसकी वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। अब तक जिले में अधिकतम पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, शहर में लोगों को राहत देने के लिए दुकानदारों ने मिलकर करनाल रोड पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह एक बार फिर गर्मी और लू की संभावना जताई जा रही है, जबकि 20 जून से प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी। हालांकि, इससे पहले 9 जून से एक बार फिर भीषण गर्मी होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन



12 जिलों में इस कारण से बदला मौसम-

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल पूर्वी पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण बादलों का निर्माण हो रहा है। इससे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई है। इसका असर यह हुआ है कि दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा से मानसून अभी दो हजार किलोमीटर दूर है। हालांकि, इस बार उसकी स्पीड काफी अच्छी है। प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश संभावित है। 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।
- डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed