{"_id":"681fb039dbe012abcb0963a0","slug":"be-cautious-about-the-current-situation-garg-kaithal-news-c-18-1-knl1004-643741-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मौजूदा हालातों पर बरतें सतर्कता ः गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मौजूदा हालातों पर बरतें सतर्कता ः गर्ग
Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर लगातार जारी कार्रवाई के तहत शनिवार को नगर परिषद की सदन की विशेष बैठक बुलाई गई। इसमें अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने पार्षदाें के साथ मौजूदा समय में बने आपातकाल के हालातों को देखते हुए चर्चा की।
अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि देश में जो इस समय आपातकालीन स्थिति है, उसे लेकर हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं अपने-अपने वार्ड वासियों की सुरक्षा व हर संभव सहायता के लिए सभी वार्ड के लोगों के साथ चर्चा करते रहें। किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति बनने अपने जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी को सूचित करें।
अध्यक्ष ने कहा कि इस स्थिति को लेकर सभी पार्षद एकजुट रहें, सरकार व प्रशासन की तरफ से जनहित को लेकर किए जाने वाले कार्य में अपना सहयोग दें। अपने-अपने वार्डों में सतर्क रहें। रात के समय वार्डों में घरों की लाइट बंद रखें। स्ट्रीट लाइट भी बंद रखें। कोई झूठी अफवाह फैलाने की सूचना जिला प्रशासन को दें। सभी पार्षदों ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे एकजुट हैं, जहां भी जरूरत पड़े वे पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
बैठक में नगर परिषद सचिव दीपक कुमार, कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय सहित सभी 31 पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
कालाबाजारी करने या अधिक रेट लिया तो होगी कार्रवाई ः राठी
कैथल। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की बैठक की गई। प्रशासन की ओर से दिए गए आदेशों में होल सेलर,रिलेटर या ट्रेडर्स को निर्देश दिए जाते हैं कि परिस्थतियों को मद्देनजर रखते हुए खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी न करें।
पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें व किसी भी खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी न की जाए। यदि कोई भी ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट 1955 के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित स्टॉक लिमिट अनुसार जिले के सभी गेहूँ, चीनी तथा दाल होलसेलर/ट्रेडर्स/रिटेलर गेहूं, चीनी तथा दाल का भंडारण करेंगे तथा सरकार की जारी की गई हिदायतानुसार उक्त स्टॉक को प्रत्येक सप्ताह पोर्टल पर डिस्क्लोजर करेंगे। शिकायत हो तो वह दूरभाष नंबर 01746-224235 तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद