{"_id":"68dae62bdde744c0480a34f6","slug":"be-cautious-about-online-gaming-sp-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138617-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेमिंग से रहें सतर्क : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन गेमिंग से रहें सतर्क : एसपी
Tue, 30 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एसपी उपासना की ओर से युवाओं व अभिभावकों को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन गेमिंग का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी गंभीर रूप से सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई गेमिंग प्लेटफॉर्म इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि खिलाड़ी धीरे-धीरे उनमें लिप्त होते जाते हैं। उन्होंने कहा कि कि अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नियमित नजर रखें। किसी भी अनजान लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें। बैंक डिटेल, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में शिकायत करें।