Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be careful while using internet to avoid cyber fraud

Kaithal News: साइबर ठगी से बचने को इंटरनेट के इस्तेमाल में बरतें सावधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Be careful while using internet to avoid cyber fraud
कैथल। साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें एसपी उपासना ने कहा कि आज के इस तकनीकी दौर में मनुष्य ज्यादातर मोबाइल, लैपटॉप व कंप्यूटर पर निर्भर है और ये डिवाइस इंटरनेट से जुड़े हैं। इनके माध्यम से मनुष्य का जीवन काफी आसान हो गया है, लेकिन व्यक्ति कई बार इंटरनेट पर गलती कर बैठता है। साइबर अपराधी लोगों की इसी गलती के इंतजार में बैठे रहते हैं और मौका मिलते ही शातिर तरीके से लोगों को मानसिक व आर्थिक तौर पर भारी क्षति पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि हमें इंटरनेट पर अपने कार्य करने के दौरान या इंटरनेट का उपयोग करते समय बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। हमें अपने सोशल मीडिया खातों पर एक मजबूत पासवर्ड लगाकर खातों को सुरक्षित रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क नहीं करना चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके उसे ओपन नहीं करना चाहिए। किसी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल का उत्तर नहीं देना चाहिए। जब कोई व्यक्ति अपने आपको बैंक का अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक खाता नम्बर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नंबर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर आदि मांगता है तो उस व्यक्ति के साथ उक्त जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इस प्रकार हम छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर अपने आपको साइबर अपराधियों से बचा सकते हैं। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed