{"_id":"65d3cb0f5c84d3a5750db3a4","slug":"be-careful-to-protect-yourself-from-cyber-crime-sp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-330874-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साइबर अपराध से बचाव के लिए रहंे सावधान ः एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साइबर अपराध से बचाव के लिए रहंे सावधान ः एसपी
Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी उपासना ने बताया कि आधुनिकता के युग में आज हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो गया है। इसके कारण आम नागरिकों को जहां इस कारण बहुत लाभ हुआ है वही अपराधी किस्म के लोग इसमें सेंध लगाकर साइबर अपराध कर आम आदमी के साथ ठगी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए हम सबको मिलकर साझे प्रयास करने होंगे। आमजन को चाहिए कि वे साइबर अपराध के बारे में सचेत रहें। आमजन किसी भी प्रकार से प्राप्त हुए लिंक को न खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश या ई-मेल पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। एसपी ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय एडवांस पे न करें। उन्होंने कहा कि आपकी सहायता करने के लिए आपको यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी न दें।
कहा कि यदि लापरवाही से साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।