फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be careful 'Bullet Raja', if you fire a cracker it will blow.

Kaithal News: संभल जा ‘बुलेट राजा’, बजाया पटाखा तो नपेगा

Sun, 08 Oct 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Be careful 'Bullet Raja', if you fire a cracker it will blow.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बुलेट राजा... संभल जाएं। अब बुलेट मोटरसाइकिल सवारों को तेज गति लापरवाही और साइलेंसर से ऊंची-ऊंची आवाज निकालना महंगा पड़ेगा। पुलिस ने उन्हें चेतावनी जारी कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पहली बार चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया जा रहा है लेकिन उनसे यह काम करने वाले मैकेनिकों की जानकारी भी मांगी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मोडिफाई साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों के खिलाफ भी अब कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों व मैकेनिकों पर शिकंजा कसेगी। फिलहाल बाइक से पटाखे बजाने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस उनसे मैकेनिकों को भी चिह्नित कर जानकारी मांग रही है। प्रथम चरण में पुलिस ने मैकेनिकों की जानकारी जुटाकर उन्हें चेतावनी दे रही है कि वे किसी भी बुलेट बाइक का साइलेंसर मोडिफाई न करें और न ही दोपहिया वाहनों पर प्रेशर हॉर्न लगाएं। साथ ही मैकेनिकों को इनके नुकसान भी बताए जा रहे हैं कि ऐसा करना यातायात नियमों के खिलाफ है। कहा कि चेतावनी के बाद भी जो मैकेनिक न मानेंगे तो उन पर भी नियमानुसार जुर्माना या कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर की सड़कों पर बुलेट बाइक चालक तेजगति से वाहनों को चलाते हुए पटाखे बजाते हैं। ऐसे में पास से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिक्षण संस्थानों के बाहर छुट्टी के समय कुछ मनचले बुलेट से पटाखे बजाते देखे जाते हैं। यातायात थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। अब ऐसे मैकेनिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी, जो वाहनों पर प्रेशर हॉर्न व साइलेंसर को मोडिफाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed