फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Basketball: India won silver medal in South Korea

Kaithal News: बास्केटबॉल ः दक्षिण कोरिया में भारत ने जीता रजत पदक

Tue, 16 May 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Basketball: India won silver medal in South Korea
कैथल। दक्षिण कोरिया में आयोजित हुए बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता है। कैथल से इस टीम में सड़क सुरक्षा सेल के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह श्योराण ने इस जीत में अहम योगदान दिया। जीत की खुशी में कैथल के एसपी अभिषेक जोरवाल ने विजेता खिलाड़ी कुलदीप श्योराण को फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन

गत 12 से 20 मई तक दक्षिण कोरिया के जॉनबुक शहर में एशियन मास्टर मुकाबलों में लगभग 71 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय बॉस्केट बॉल टीम में विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों सहित उनका व हिसार पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार संधू का चयन हुआ था। संयोग वंश दोनो खिलाड़ी हरियाणा के गांव कोथ कलां हिसार से हैं ओर दोनों ही पुलिस विभाग में कार्यरत है। इसके अलावा शिबू होर्मीस, जोहन मथाई, टी सी राजन, मनू लाल, वीशु साजी, मैथ्यू सैमूल, मोहन सैमूल व जोहन के मैथ्यू भारतीय टीम के हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के आठ मुकाबले हुए। भारतीय टीम में फारवर्ड खेलते हुए उन्होंने जीत में अहम योगदान दिया। इन मुकाबलों में भारत की टीम ने इंडोनेशिया को 55 अंको से, चीन की टीम को 60 के मुकाबले 64 अंको से, थाइलेंड को 60 के मुकाबले 66 से सिंगापुर को 51 के मुकाबले 58 अंकों से व रविवार देर रात फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम को 41 अंकों के मुकाबले 62 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक जोरवाल ने भी देर रात फोन पर भारतीय टीम सहित पुलिस के जवान कुलदीप श्योराण को रजत पदक जीतने व पुलिल विभाग का नाम ऊंचा रखने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि ये विभाग के लिए बड़ी खुशी की बात है। हरियाणा पुलिस शुरू से से विभिन्न खेलों में आगे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक उपलब्धियां हैं कुलदीप श्योराण के नाम
कुलदीप सिंह ने 16 वर्ष की आयु में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्यारहवीं कक्षा से ही बॉस्केटबॉल खेल रहे हैं। वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। वे अपने काम के साथ-साथ खेल को भी पूरा समय देते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कुलदीप के नाम कई उपलब्धियां हैं। अब अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उपनिरीक्षक खिलाड़ी कुलदीप ने बताया कि 53 वर्ष की आयु में पहली बार विदेश की धरती पर भारतीय टीम के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की व रजत पदक जीता। यह एक गर्व एवं खुशी का विषय है। खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ निरंतर अपने अपने खेला में जी जान से खेलना चाहिए ओर मैदान से जुड़े रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed