फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   basant panchmi, sraswati poojan, people celebrate, kaithal

बच्चों ने उड़ाई पतंग, संस्थाओं ने बांटे पीले चावल

Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
basant panchmi, sraswati poojan, people celebrate, kaithal
धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले भर में बुधवार को बसंत पंचमी पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल कॉलेजों में जहां कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं संस्थाओं ने भी पीले चावल बांटे। वहीं बच्चों ने पतंग उड़ाकर त्योहार मनाया।
विज्ञापन


मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ
पवनार उच्च विद्यालय में इस अवसर पर मां सरस्वती का पूजन बच्चों व अभिभावकों द्वारा संपन्न हुआ। सांस्कृतिक व पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब वाहवाही लूटी। वहीं सत्यनारायण भगवान की कथा के बाद श्रोताओं को प्रसाद बांटा गया। प्रधानाचार्य जोगिंद्र ढुल ने कार्यक्रम मे आए पंचकुला, अंबाला व कैथल जिले के प्रभारी कुलदीप पुनिया का फूल मालाओं से स्वागत किया। वेदांत सेवा समिति ने इस अवसर पर मातृ-पितृ पूजन करवाया। बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा कर गौरव का अनुभव किया। विद्यालय की मैनेजर राजश्री ने वेदांत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा ज्ञानमृत प्रदान करने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर राकेश ढुल, जगदीश, कुलदीप, सोनिया, ज्योति, मधु व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बसंत उत्सव का आयोजन
राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल में बंसत पंचमी पर बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिता लैलर ने सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मंच संचालन संदीप भारद्वाज ने किया। मौके पर नरसिंह दास, विक्रम ढुल, अजय, अमरदीप, चांदीराम, शलेंद्र,रमेश, अनिता, पूजा, नीरू, दीक्षा, किरण, नीलम व पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया बसंत पंचमी
ग्यारह रूद्री विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरकेएसडी कॉमर्स ब्रांच के प्रधानाचार्य एससी अरोड़ा ने की। प्रधान विनोद मित्तल ने आए हुए सदस्यों व मुख्यतिथि का स्वागत किया। प्रोफेसर एलएम बिंदलिश ने सभी स्कूल सदस्यों व विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, धर्मेद्र गुप्ता, सरजीवन शर्मा, अनु गर्ग, कमलेश गुप्ता, किरण सिंगला, प्रवीन मित्तल, धर्मवीर लिपिक व रमेश मौजूद रहे।  

पंजाबी वेलफेयर सभा ने बांटे चावल
पंजाबी वेलफेयर सभा ने प्रधान इंद्रजीत सरदाना की अध्यक्षता में अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्मारक पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया। इस दौरान सभा के सदस्यों ने राहगीरों को पीले मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सुषम कपूर, सुधीर मेहत्ता, तुलसीदास सचदेवा, रमेश सचदेवा, नरेश बतरा, पूर्व पार्षद कृष्ण गांधी, लख्मीदास खुराना, सुभाष नारंग, दर्शनलाल मनचंदा, ओमप्रकाश दुआ, गोबिंद दुआ, सतीश चावला, राजेन्द्र मेहत्ता, अशोक आर्य, बिशम्बर चावला, कंवल तनेजा आदि मौजूद थे।

निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
बसंत पंचमी पर अखिल भारतीय हिन्दू महासंघ ने मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओ में मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता पब्लिक स्कूल, हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल तथा न्यूटन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हवन में मुख्य यजमान की भूमिका कपूर चन्द गोयल ने निभाई। स्कूल की छात्राओं ने मां सरस्वती का वंदन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सुरेंद्र ग्रोवर, प्रवीण प्रजापति, कुलदीप पुनिया, हुकम चंद शर्मा, राजपाल डोर, कर्मचंद जिंदल, डॉ. बीरबल दलाल, अश्वनी बतरा आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का त्योहार
ढांड। सरस्वती विद्या भारती हाई स्कूल पबनावा में कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने बसंत के प्रतीक पीले वस्त्र पहने हुए थे। इस अवसर पर  प्रबंधक संजीव कुमार, डीपी. देवा सिंह, कर्मबीर, शिव कुमार, रमेश कुमार, कामिनी बोदला, ममता गर्ग सहित स्कूल का समूचा स्टाफ मौजूद रहा।

कपिल मुनि तीर्थ पर संत समागम
ढांड। कपिल मुनि तीर्थ कौल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में संत समागम हुआ। जिसमें महंत नरेश पुरी जी, महंत त्रिवेणी दास जी, महंत सत्यानंद पुरी जी व मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसकामीरा के महंत जगन्नाथ पुरी ने भाग लिया।

बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा बसंत ऋतु से संबंधित कविताएं व निबंध प्रस्तुत किए गए। प्रिंसिपल प्रोमिता शर्मा ने कहा यह एक ऐसा दिन है जो जन-जन का नव निर्माण और हास विलास के माध्यम से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पद पर चलने की प्रेरणा देता है।
 
साईं मंदिर में हुआ कार्यक्रम

साईं मंदिर में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवीण शर्मा, विशाल शांडिल्य, बीरभान निर्मल आदि ने मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना की। बसंत उत्सव पर मीठे पीले चावल भी प्रसाद स्वरूप बांटे गए।
 
शिक्षा भारती स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बंसत पंचमी का त्यौहार
शिक्षा भारती स्कूल की प्राइमरी विंग में मां सरस्वती की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अध्यापकों ने भी गीतों के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यार्थियों ने उड़ाई पतंग
पूंडरी रोड पर स्थित बीपीएन स्कूल में बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल ममता सरल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जबकि मुख्यातिथि के रूप में स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य जोगेंद्र राविश, अनिल ढुल, महेंद्र सिंह, रणबीर राविश ने शिरकत की। पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया।  इस दौरान महेंद्र राविश, जोगेंद्र सिंह, रणबीर राविश व अनिल ढुल ने प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का पर्व
कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी चीका में बसंत पंचमी पर पतंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें पतंग मेकिंग में अभीत हाउस व पतंगबाजी में निधान हाउस के बच्चों ने बाजी मारी। एकेडमी की थीम के अनुसार सारे बच्चे पीला भोजन लेकर आए थे। वहीं सभी अध्यापकों ने भी पीले रंग के परिधान पहने हुए थे। कार्यक्रम के बाद स्कूल की चेयरपर्सन डा. सुखविंदर कौर ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य कमलजीत कोर बाजवा ने बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed