फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bardaana shorted in pundri mandi

बारदाने की बनी हुई है कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bardaana shorted in pundri mandi
पूंडरी। सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड की प्रबंधक पिंकी व डीएफएससी विभाग के निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि गेट पास कटवाकर आए सभी किसानों का गेहूं खरीद किया जा रहा है। इसके साथ-साथ किसानों व आढ़तियों को सालुमाजरा स्थित सिलो गोदामों में भी सीधा गेहूं ले जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन की वजह से बारदाने का उत्पादन करने वाली कंपनियां बंद है और पीछे से कोलकता से ही बारदाना नहीं आ पा रहा है, जिस कारण बारदाने की भी कमी हो सकती है। हैफेड मैनेजर पिंकी ने पत्र दिखाते हुए ये बताया कि आढ़तियों को एक भ्रांति भी बनी हुई थी कि किसान के गेहूं को सीधा गोदामों में भेजने पर कहीं उन्हें कमीशन न मिले, जबकि ऐसा नहीं है। गोदामों में भी जो गेहूं किसान लेकर जाएगा, उसे पहले मंडी से गेट पास लेकर जाना होगा। डीएफएससी द्वारा मंडी से लगभग 2 लाख व हैफेड द्वारा लगभग 2.05 लाख कट्टे गेहूं खरीद किया गया है। मजदूरों की कमी के चलते लोडिंग के काम में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed