फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bar Association elections will be held on December 17

17 दिसंबर को होगा बार एसोसिएशन चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections will be held on December 17
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया। आगामी 17 दिसंबर को चुनाव होगा। जिला बार एसोसिएशन ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला प्रधान नफे सिंह बेरवाल ने बताया कि 17 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए एक दिसंबर को सुबह 10 से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद 2 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी और इसी दिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

17 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4.30 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना का काम शुरू होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। बार के 1072 सदस्य वोट डालेंगे। प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए 10 साल, उप प्रधान और सचिव के लिए पांच साल तथा सह सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए तीन साल की नियमित प्रेक्टिस का अनुभव होना जरूरी है। इस चुनाव के लिए एडवोकेट रमेश सरदाना को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि एडवोके सुरेंद्र रांझा और बलवान सिंह जौहर उपचुनाव अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मतताओं की फाइनल सूचि बार कौंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ को भेज दी गई है। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हेमराज वधवा व पूर्व प्रधान पीएल भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed