फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Banks and post offices will make consumers aware about voting

Kaithal News: मतदान के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे बैंक और डाकघर

Sun, 03 Mar 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Banks and post offices will make consumers aware about voting
कैथल। उपायुक्त प्रशांत पंवार ने दो दिन पहले सभी जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर प्रभारी की बैठक लेकर अधिकारियों को जिले में बने अलग-अलग केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शनिवार को इन जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर प्रभारियों ने पोलिंग बूथों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की। जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से जिले में अभी तक 15 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। कलायत के राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य व जोनल मजिस्ट्रेट राजेश सैनी ने शनिवार को राजौंद व कलायत में कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने की योजना के तहत बैंकों और डाकघरों को भी शामिल किया है। योजना का उद्देश्य अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग पंजीकृत मतदाताओं को 100 प्रतिशत वोटिंग के लिए जागरूक कर रहा है। जानकारी के अनुसार बैंकों में आने वाले उपभोक्ताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएग। इसके अलावा भारतीय डाक विभाग देशभर के डाकघरों में मतदान के महत्व को दर्शाते हुए मतदान के बारे में जानकारी को प्रदर्शित करेंगे। भारत में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं व 1.6 लाख बैंक शाखा हैं जिसके जरिए बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत बैंक व डाक विभाग अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से बिना किसी शुल्क के आधार पर मतदाता शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed