फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   banking, currency change, people gathring front of banks, kaithal

लोगों से नहीं हो रहा इंतजार, धक्का-मुक्की में टूटे बैंक के शीशे

Mon, 14 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 14 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
banking, currency change, people gathring front of banks, kaithal
टूटे बैंक के शीशे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के बाद रविवार को बैंकों में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच के शीशे भी टूट गए। बाद में किसी तरह भीड़ को संभाला गया। रविवार के दिन जिले भर में करीब 90 से 100 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई। लेकिन राशि बदलवाने के लिए आए लोगों को निराशा हाथ लगी। महज 10 करोड़ के आस-पास ही नोट बदले जा सके। बैंकों में नोट बदलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मोटे अनुमान के अनुसार जिले में एकदम से उठ रही लोगों की मांग के लिए करीब 30 से 40 करोड़ रुपये की नकदी चाहिए। बुधवार तक 25 से 30 करोड़ रुपये की नकदी बैंकों मेें पहुंच सकती है। जिससे जिले में स्थिति सामान्य होने का अनुमान है। सोमवार को गुरुनानक देव जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


लाइन में लगे लोगों का टूटा सब्र का बांध, भीड़ ने तोड़े बैंक के शीशे
एसबीआई में नोट बदलवाने आए लोगों का धैर्य जवाब दे गया। धक्का-मुक्की के बीच भीड़ ने बैंक का शीशा भी तोड़ दिया गया। जिस कारण दो से तीन लोगों के हाथ पर कांच के टुकड़े लगने का कारण हाथ और पेट में चोटें भी आई।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक मैनेजर टीएल बैंस ने बताया कि भीड़ की धक्का-मुक्की में शीशा टूट गया। कई अच्छे घरों के लोग इस भीड़ में शामिल थे। जिनसे शीशा टूटा है।

बैंकों के बाहर बनी जाम की स्थिति
बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी। जिससे नोट बदलवाने व राशि जमा करवाने के लिए बुजुर्गों और महिलाओं को भी लाइनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से बैंकों के बाहर हेल्प डेस्क लगाकर की लोगों की मदद की गई। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश ढुल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील नरड़, महासचिव जयवीर ढांडा, जिला अध्यक्ष संपूर्ण कोयल, दीपा सांघन, विनय, कुलदीप सीवन, बलराज सीवन, शुभम शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों बाद सीवन में आई नई करेंसी
सीवन। पांच सौ व एक हजार के पुराने नोटों को बंद हुए लगभग 5 दिन हो गए हैं। अभी भी जनता को नई करंसी व 100-100 के नोटों को लेने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर दुकानदारों ने 500 व 1000 के नोटों को लेना बंद कर दिया है।

नई करेंसी तो मिली, लेकिन नहीं मिला दो हजार का छुट्टा
पाई। क्षेत्र में नई करंसी भी नहीं चल रही, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाई के महावीर ने बताया कि उन्होंने बैंक से चार हजार के नोट बदलवाये थे। उसको बदले में दो नोट नये दो- दो हजार के मिले। नई करंसी लेकर वह खुश हो गया, परंतु जब उसको घरेलू सामान लेने के लिये एक नोट दुकानदार को दिया, तो उसने लेने से इंकार कर दिया। क्योंकि उसके पास खुले पैसे नहीं थे और मेरे पास भी खुले पैसे नहीं थे।


90 से 100 करोड़ जमा
रविवार के दिन छुट्टी के बावजूद बैंकों में करीब 90 से 100 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। लीड बैंक मैनेजर टीके राणा ने बताया कि रविवार को नोट बदलवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए समस्या जरूर रही। नकदी कम होने के कारण करीब 10 करोड़ रुपये बदले जा सके। एकदम से नकदी की जो मांग उठी हुई है, वह करीब 30 से 40 करोड़ है। बताया जा रहा है कि बुधवार तक जिले के सभी बैंकों में करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की करंसी आ जाएगी। जिले में बुधवार के बाद स्थिति सामान्य होने का अनुमान है। सोमवार को गुरुनानक देव जयंती होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed