{"_id":"682e341866a9d460c401ac9d","slug":"bankers-should-settle-loan-related-applications-soon-adc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-652295-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण संबंधित आवेदन पत्रों का जल्द निपटान करें बैंकर्स : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण संबंधित आवेदन पत्रों का जल्द निपटान करें बैंकर्स : एडीसी
Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला स्तरीय समन्वयक एवं समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को किया गया। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण की प्रगति, रिकवरी, प्रधानमंत्री जनधन योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत दिए जाने वाले ऋणों की समीक्षा की गई। इस दौरान एडीसी ने ऋण संबंधित आवेदन पत्रों का जल्द निपटान करने का बैंकर्स को निर्देश दिए।
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि सभी योजनाओं के लंबित ऋण आवेदन पत्रों का जल्द से जल्द निपटारा करें, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। बैंकर्स किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण योजना तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा व सरलता से लोन दें। इसके अलावा जिन बैंकों ने कृषि क्षेत्र, एसएसएमई व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में कम ऋण दिए हैं, वे अपनी सेवाओं में सुधार लाएं और दिए गए लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की स्कीमों के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए आवेदन प्राप्त होते हैं, जिसके बाद उन्हें बैंकर्स के पास भेजा जाता है। इन स्वीकृत आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आवेदकों को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें। संवाद