सोमवार को पाई में बैक द्वारा बुजुर्गों को उनकी पेंशन देने से मना करने पर बुजुर्गों ने कुरुक्षेत्र जींद मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में उनको पेंशन देने के बाद बुजुर्गों ने जाम को खोल दिया।
सोमवार की सुबह जैसे ही सर्व ग्रामीण बैंक खुला तो बुजुर्ग अपनी पेंशन लेने के लिये बैंक में गए। बैंक के अधिकारियों ने बैंक में पैसे न होने की कह कर उनको पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर सभी बुजुर्गों ने बाहर आकर जाम लगा दिया। जाम लगभग दो घंटे लगा रहा। इस दौरान बुजुर्गों ने बताया कि उनकी पेंशन कई दिनों से बैंक में आई हुई है। पिछले तीन-चार दिनों से वे अपनी पेंशन को लेने के लिये बैंक के चक्कर काट रहे है। हर रोज उनको बैंक में पैसे न होने की कह कर वापस भेज दिया जाता है। जिससे उनको भारी परेशानी हो रही है। अपना सम्मान भत्ता लेने के लिये उनको धक्के खाने पड़ रहे है। उन्होंने बताया कि बैंक में पैसे भेजना क्या उनकी जिम्मेदारी है? आज वे अपनी पेंशन लेकर ही जाएंगे। लगभग दो घंटे जाम के बाद बैंक से मैनेजर बाहर आया और उनको पेंशन देने का आश्वासन दिया। तब जाम खोल कर बुजुर्ग बैंक में गए तो कुछ को पेंशन दे दी गई। कुछ बुजुर्गों को मंगलवार को हर हाल में पेंशन देने की कही। जाम के दौरान वाहन पाई बाईपास से गुजरे, परंतु जाम खुलवाने कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। कृष्णा, संतरो, मुर्ति, अजमेरी, भतेरी, संतोष, कमला, आसो देवी, नन्ही आदि अनेक महिलाएं शामिल थीं।