फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bank employee dupes widow of Rs 10 lakh on pretext of providing insurance, FIR lodged

Kaithal News: बीमा दिलाने के नाम पर विधवा से 10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bank employee dupes widow of Rs 10 lakh on pretext of providing insurance, FIR lodged
कैथल। एक विधवा महिला से बीमा राशि दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये धोखाधड़ी से ठग लिए। महिला ने कलायत पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर कलायत थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव कुराड़ निवासी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उनके पति बलिंदर का निधन हो गया था। उनके पति का भारतीय स्टेट बैंक कुराड़ की स्थानीय शाखा में खाता था। गीता के अनुसार बैंक कर्मचारी राजीव ने उन्हें 20 लाख रुपये की बीमा राशि दिलवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करवा लिए, जबकि 4 लाख रुपये नकद ले लिए। लंबे समय तक आश्वासन देने के बावजूद जब बीमा की राशि नहीं मिली तो पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि जब उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed