फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ban on construction of Cheeka-Kaithal road

चीका-कैथल सड़क निर्माण पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ban on construction of Cheeka-Kaithal road
33-गुहला चीका। सड़कों की मरम्मत के संबंध में एसडीएम नवीन कुमार से बात करते हुए संयुक्त सड़क संघर्ष - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। चीका से कैथल तक बनने वाली सड़क पर संकट के बादल छा गए हैं। इसके निर्माण पर मुख्यालय ने आपत्ति जताकर इस पर रोक लगा दी है। यह जानकारी एसडीएम गुहला नवीन कुमार ने संयुक्त सड़क संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल को मुलाकात के दौरान दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुहला हल्के की सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 24 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जेई हनी वर्मा ने बताया कि कैथल-चीका मुख्य सड़क निर्माण के संबंध में भेजे गए विभाग के प्रपोजल पर मुख्यालय ने रोक लगाई है। अब इसे ठीक करके कैथल रोड के लिए अलग से बजट पास करवाया जाएगा। वहीं, पिहोवा रोड पर हरिगढ़ किंगन से नहर के पुल तक के टुकड़े पर कोर्ट केस था। अब इस मामले में समझौता हो चुका है। इस डेढ़ किलोमीटर के टुकड़े को बनाने के लिए भी प्रपोजल बनाकर भेज दिया है। मुख्यालय से टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर संयुक्त सड़क संघर्ष मोर्चा ने टेंडर जारी करने में इतना अधिक समय लगने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस संबंध में जल्द बैठकर कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। एसडीएम से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में करतार सिंह, बार एसोसिएशन गुहला के प्रधान जीवानंद कौशिक, भूपेंद्र सिंह, सतपाल आनंद, जसपाल सिंह व दर्शन सिंह मटकालियां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीका-कैथल मार्ग खस्ताहाल, पिछले दो माह में हो चुकी पांच मौतें
चीका-कैथल मार्ग पर खस्ताहाल सड़क के कारण सड़क दुर्घटनाओं में पिछले दो माह में पांच लोग जान गवां चुके हैं। बीते सोमवार को दोपहर के समय गांव पीडल में कंटेनर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मारी थी। हादसे में दंपती की मौत हो गई थी। वहीं 15 दिन पहले गांव पोलड में सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण तेज गति से आ रहे कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार मांडी निवासी दंपती को टक्कर मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में गांव मांडी के लोगों ने चार घंटे तक कैथल-पटियाला राजमार्ग जाम किया था। इसके अलावा करीब डेढ़ महीने पहले ही गांव पोलड में भी मोटरसाइकिल से गिरने के कारण आठ वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed