फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Balvinder Bhinder became the co-secretary of the committee

Kaithal News: बलविंद्र भिंडर बने कमेटी के सह सचिव

Sun, 25 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Balvinder Bhinder became the co-secretary of the committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन, कैथल। बलविंद्र भिंडर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त सह सचिव बने हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि समाजसेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक उत्थान का माध्यम भी हैं। गुरुद्वारा कमेटी का कार्य केवल प्रबंधन तक सीमित नहीं, बल्कि यह संगत की सेवा, गुरु मर्यादा की रक्षा, धर्म प्रचार और युवाओं को सिख सिद्धांतों से जोड़ने की जिम्मेदारी भी निभाती है।
विज्ञापन


भिंडर ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबों की व्यवस्था, लंगर सेवा, सफाई, धार्मिक आयोजन, शिक्षा संस्थानों की देखरेख और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्य प्राथमिकता में रहेंगे। बलविंद्र भिंडर प्रमुख समाजसेवी हैं और पूर्व में ब्लॉक सीवन के गांव प्रभावत के सरपंच भी रह चुके हैं। वे वार्ड नंबर 16 कांगथली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य निर्वाचित हुए थे। अपने सहज स्वभाव और मिलनसारिता के लिए वे इलाके में विशेष पहचान रखते हैं। सह-सचिव बनने पर क्षेत्रवासियों और संगत में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अनेक व्यक्ति, संगत के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे। काफी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाइयां दी और उनकी सफलता की कामना की। भिंडर ने संगत का आभार जताते हुए कहा कि सेवा का यह अवसर उनके जीवन का गौरव है।


उन्होंने कहा कि वे गुरुवाणी के सिद्धांतों पर चलते हुए निष्पक्षता व पारदर्शिता से कार्य करेंगे। संगत ने बलविंदर भिंडर के चयन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वे संगठन को नई दिशा देंगे। वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और धर्म एवं समाज के बीच मजबूत सेतु बनेंगे। कार्यभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed