{"_id":"65ce806573075f1f12070abe","slug":"balu-khap-decided-to-support-kaithal-news-c-18-1-knl1004-327964-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बालू खाप ने समर्थन देने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बालू खाप ने समर्थन देने का लिया फैसला
Fri, 16 Feb 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। बालू गांव में दिल्ली के लिए रवाना हो रहे किसानोंं को समर्थन देने के लिए वीरवार को हुई खाप पंचायत समर्थन का फैसला लिया है। उधर, किसानों के मुद्दे पर डीसी प्रशांत पंवार ने कलायत का दौरा किया। उनके साथ एसपी उपासना, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीडीपीओ कंवर धमन, डीएसपी ललीत यादव, तहसीलदार दिनेश ढिल्लो, थाना प्रबंधक रोहताश कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान डीसी ने पुलिस थाना मेंं अधिकारियों व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक की। इसमेंं उपायुक्त ने वर्तमान स्थिति से जुड़े पहलुओं की बारीकी से जानकारी लेते हुए व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की ओर से किसानोंं के मामलोंं को लेकर विमर्श किया जा रहा है इसलिए आनन-फानन में किसानों को दिल्ली रवाना नहीं होना चाहिए। बातचीत की जो स्थिति चल रही है उस संबंध में अधिकारी व जन प्रतिनिधि क्षेत्र के लोगों को अवगत करवाएं।
दूसरी ओर कलायत के गांव बालू में दिल्ली के लिए रवाना हो रहे किसानोंं को समर्थन देने के लिए बालू खाप की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता महापंचायत खाप प्रधान रामचंद्र ने की। खाप प्रवक्ता प्रवीण राविश ने कहा कि पंचायत मेंं खाप गांवों को किसानों से संबंधित मामले को लेकर विमर्श करने के लिए बुलावा भेजा गया। इसमें बालू, चौशाला, जुलानी खेड़ा, वजीर खेड़ा, तारागढ़, किच्छाना, गुलियाना, सौंगरी व नींमवाला सहित अन्य गांव शामिल रहे। सर्व सम्मति से जो फैसला लिया गया है उसके अनुसार बालू खाप क्षेत्र के गांवों में गांव जाकर समर्थन व सहयोग की अपील करेगी। इसके साथ ही अन्य खापों से समर्थन मांगा जाएगा।