फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bali was made unconscious and coca was taken out of the nose

Kaithal News: बेहोश कर बाली और नाक से कोका निकाला

Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bali was made unconscious and coca was taken out of the nose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला व उसकी बेटी सहित अन्य परिजन से रुमाल सूंघाकर कानों की बाली (मुरकी) और नाक से कोका निकाल लिया। इस मामले में शिकायत के आधार पर चीका थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चीका थाने में दी गई शिकायत में वार्ड नंबर 17 बदसुई रोड निवासी रोशनी ने बताया कि दो अप्रैल को दोपहर तीन बजे वह और नरसा व छोटी बेटी काजल बाजार में से अपने घर पैदल पैदल जा रही थी तो इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आया तो उसने हमारे पास लगाकर तीनों को रुमाल सुंघा दिया। इससे वे तीनों बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद अज्ञात युवकों ने उसके कानों में से मुरकी व नाक में से कोका निकाल लिया। जिसका कुल वजन एक तोले के करीब था। जब हम तीनों गिर रही थी तो आते-जाते किसी व्यक्ति ने हमारे घर बता दिया। इसके बाद उनके परिवार के लोग आए तो उन्हें उठा कर घर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उक्त अज्ञात युवक की छानबीन व पूछताछ की तो उक्त युवक के बार बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed