फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bala, Sushma and Pooja race for victory

100 मीटर में बाला, 200 मीटर सुषमा व 400 मीटर दौड़ में पूजा ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bala, Sushma and Pooja race for victory
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना शहरी ब्लॉक की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स की खेलकूद प्रतियोगिता आरकेएसडी कॉलेज के प्रांगण में हुई। प्रतियोगिता में 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश गर्ग द्वारा 100 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रतियोगिता में साइकिल दौड़, आलू दौड़, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। कमलेश गर्ग ने कहा कि खेलों में सभी महिलाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों के द्वारा शारीरिक, मानसिक और भावात्मक विकास होता है। आलू दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीशू, दूसरा स्थान नन्हीं देवी और तीसरा स्थान कमलेश ने हासिल किया। मटका दौड़ प्रतियोगिता में रोशनी पहले, कृष्णा दूसरे व सुनीता तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में बाला रानी ने पहला, रेखा रानी दूसरे और अंजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सुषमा ने पहला, रितु ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में पूजा ने पहला, मोनिका दूसरे और सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच किलोमीटर साइकिलिंग में पूजा ने पहला, सिमरन ने दूसरा और गुंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कोच गुरमीत, कोच अनूप, अनू, आशू, अनूप धीमान, सुपरवाइजर मंजू, सुमन, पूनम क्लर्क संदीप व प्रोफेसर दीपिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed