फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Badra did not rain, rain expected today

Kaithal News: नहीं बरसे बदरा, आज बारिश की उम्मीद

Thu, 11 Jul 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Badra did not rain, rain expected today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को सुबह के समय गर्मी ने सताया और दोपहर बाद शाम के समय बादल छाए। उधर, लोगों का कहना है कि अभी तक उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने वीरवार को बारिश की बात कही।

इस बार मानसून के शुरू होने के बाद जिले में केवल दो बार ही तेज बारिश हो सकी है। गुहला-चीका और सीवन क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो सकी है। जबकि कलायत और राजौंद में दो बार अच्छी बारिश होने से किसानों को राहत जरूर मिली है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने के चलते इन दिनों जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं। दोपहर के समय लोगो को बाजार में आना जाना कम हो रहा हैं। उमस से भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा हैं।
विज्ञापन


बुधवार को भी बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी से ने लोगों का हाल बेहाल किया था। सुबह से ही कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने से छांव होती रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत 11 व 12 जुलाई को बारिश की संभावना हैं। मौसम बदलाव ने फसलों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। हालांकि कपास, ग्वार की खेती करने वाले किसानों ने भी बदले मौसम को फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 से 12 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों गरज एवं चमक सकते हैं। मौसम में हुए बदलाव ने फसलों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा।

- डाॅ. रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed