फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Badoli gave the mantra of victory

Kaithal News: बड़ौली ने दिया जीत का मंत्र

Tue, 13 Aug 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Badoli gave the mantra of victory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा ने जिले में सोमवार को विधानसभा चुनावी अभियान का शुभारंभ कर दिया। प्रदेश स्तर पर शुरू किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत वृंदावन गार्डन में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सबसे पहले कैथल जिले में जन संपर्क आशीर्वाद अभियान की शुरुआत की। इसके तहत कार्यकर्ताओं की बैठक कर उनका फीड बैक लिया और विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए तैयारी पर चर्चा की।

इस बीच प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिसाब मांगने वाले पहले ही अपने कामों का हिसाब दें। अब जनता भाजपा के पक्ष में वोट कर कांग्रेस को जवाब दे रही है। जनता ने पहले 2014 और फिर 2019 में जवाब दिया। अब 2024 में जवाब अपने आप ही दे दी है। विधानसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस का हिसाब करेगी। इससे पहले रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय कपिल कमल में पदाधिकारियों ने एक बैठक कर अपने-अपने विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की रायशुमारी के लिए वोटिंग की थी। जिस पेटी में वोट डाले गए। अब उस पेटी को हाईकमान के पास पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को आड़ेहाथ लिया। आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक प्रदेश को लूटने का काम किया। इनका हिसाब आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता करेगी। भाजपा सरकार की नियत और नियति साफ है। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक समान चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है। बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और चारों सीटों पर कमल खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा महामंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कलायत विधायक कमलेश ढांडा ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश और उमंग है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, भीमसेन अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, अमर पाल राणा, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह मौजूद रहे।








दिनेश कौशिक, कुलवंत बाजीगर, जसवंत सिंह पठानिया, राजपाल तंवर, अजीत चहल, रवि तारांवाली, सुरेश संधु, सुरेश नौच, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश राविश, विनोद, रामप्रताप गुप्ता, भीम सैन अग्रवाल, हिमांशु गोयल, रमनदीप चहल,ज्योति सैनी, आदित्य भारद्वाज, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौथा, ईश्म सिंह साकरा, महेंद्र सिंह चीमा, सुरेश क्योड़क, हरिचंद जांगड़ा, सलेंद्र वाल्मीकि, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, कुशलपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed