फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   baby warmer 17 and worse 12

Kaithal News: बेबी वार्मर 17 और खराब हैं 12

Wed, 25 Sep 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
baby warmer 17 and worse 12
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में न्यूबोर्न केयर यूनिट (निकु वार्ड) में रखे गए बेबी वार्मर खराब हो चुके हैं। इस कारण यहां पर शिशुओं के इलाज में परेशानी आ रही है। इस समय 17 में से 12 बेबी वार्मर काम नहीं कर पा रहे हैं।

अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस वार्ड तो बना दिया गया, लेकिन यहां खराब बेबी वार्मरों को ठीक करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हीटर की जरूरत नहीं होती, इसलिए सभी मशीनें ठीक काम कर रही हैं।
विज्ञापन


वहीं लोगों का कहना है कि खराब मशीनों के कारण दिक्कत आ रही है। डिलीवरी होने के बाद नवजात बच्चों की हालत बिगड़ने पर बेबी वार्मर की जरूरत पड़ती है।

गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 10 से 12 के करीब महिलाओं की डिलीवरी होती है। कस्बा स्तर के अस्पतालों में भी डिलीवरी हट बनाए गए हैं।
क्या है प्रयोग
बेबी वार्मर मशीन में प्रीमैच्योर बेबी को रखकर वार्म किया जाता है। इन्हें 30 से 32 डिग्री तापमान में रखा जाता है। इसके बाद जब नवजात मैच्योर हो जाता है तो बाद में परिजनों को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में न्यूबोर्न केयर यूनिट (निक्कू वार्ड) में रखे गए बेबी वार्मर ठीक करवाने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। इन बेबी वार्मर को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद यहां पर आने वाले लोगों को अपने बच्चों का इलाज करवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed