{"_id":"65ea1a8a17d5ac7cfe011de4","slug":"baba-shyam-was-decorated-in-a-grand-manner-with-mehndi-ceremony-kaithal-news-c-18-1-knl1004-343249-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेहंदी रस्म से बाबा श्याम को भव्य तरीके से सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेहंदी रस्म से बाबा श्याम को भव्य तरीके से सजाया
Fri, 08 Mar 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट की ओर से सिसला धाम में श्री श्याम फाल्गुन वार्षिक महोत्सव एंव विशाल भंडारे के का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। वीरवार को पहले दिन दोपहर को दो बजे मेंहदी रस्म की प्रक्रिया की गई। मेंहदी रस्म के दौरान बाबा श्याम को मेंहदी के साथ भव्य तरीके से सजाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष कैथल सुरभि गर्ग ने शिरकत की। गर्ग ने भी बाबा श्याम पर को मेहंदी से सजाया। सजने के बाद बाबा श्याम की प्रतिमा बहुत ही मनमोहक दिखाई दे ही थी। महिलाएं बाबा श्याम के सजने के बाद अपने फोन में सेल्फी लेती भी दिखाई दीं।
गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिसला धाम पर फाल्गुन वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातर तीन दिन तक आयोजित होगा। शुक्रवार को सिसला धाम में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का कार्यक्रम रहेगा। वीरवार को हुए मेंहदी रस्म कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को हरी मेंहदी के साथ भव्य तरीके से सजाया। जिले के श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट सिसला धाम के प्रधान सुभाष सिसला ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्याम के भजन सुनाएंगे। जिसमें यदुवंशी ब्रदर्स बटाला, दर्पण शर्मा कैथल, नंद किशोर शर्मा अहमदाबाद, सुभाष सांवरिया सिसला धाम, प्रियंका चौधरी यूपी व पंडित जय भगवान चौशाला अपनी मधुर वाणी से श्याम बाबा के भजन श्रद्धाओं को सुनाएंगे।