फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baba got Shitalpuri pond cleaned for Chhath Puja.

Kaithal News: छठ पूजा के लिए कराई बाबा शीतलपुरी तालाब की सफाई

Sun, 03 Nov 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Baba got Shitalpuri pond cleaned for Chhath Puja.
कैथल। दीपावली के बाद छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर परिषद की ओर से बाबा शीतलपुरी तालाब तालाब का सारा पानी निकाल कर उसकी सफाई करवाई गई है। वहीं, घाट के चारों ओर दीवारों पर रंग रोगन का कार्य भी चल रहा है। तालाब के चारों ओर रंगीन लाइटें भी लगाई जाएगी। ये जानकारी पूर्वाचल जन विकास मंच के प्रधान जयकृष्ण राय ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वाचल जन विकास मंच की ओर से इस बार नौवां छठ पर्व महोत्सव, बाबा शीतलपुरी तालाब पर मनाया जाएगा। जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से तालाब की साफ सफाई का कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच नवंबर से छठ पर्व महोत्सव की शुरूआत होगी। छठ पर्व महोत्सव को लेकर पूर्वांचल जनविकास मंच के सभी सदस्य भी तैयारियों में लगे हैं। कार्यक्रम मेंं मुख्य रूप से संतों की गणमान्यों की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा पूंडरी, पाई, ढांड, सीवन, चीका, राजौंद, कलायत, नरवाना, उचाना, जींद सहित जिले के आसपास से भी छठ व्रती श्रद्धालु उपस्थित होंगे। सात नवंबर को 9वें छठ पर्व महोत्सव पर सायं चार बजे संध्या अर्ध्य होगा इसके बाद रात्रि सात बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा व रात्रि आठ बजे से छठ माता का जागरण शुरू होगा। जिसमें भोजपुरी गायिका नेहा सिंह सुमन, भजन गायक अजय आनंद व गायक भोला मिश्रा अपनी मधुर वाणी से छठ माता का गुणगान करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।

बिल्सी गोशाला में गोवर्धन पर गायों की पूजा करती पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed