फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baba Bholenath was pleased by doing Maharudrabhishek.

Kaithal News: महारुद्राभिषेक कर बाबा भोलेनाथ को किया प्रसन्न

Thu, 24 Jul 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Baba Bholenath was pleased by doing Maharudrabhishek.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। शिवरात्रि पर नगर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भोले नाथ का अनेक स्थानों पर गन्ने के रस, पंचामृत व गंगाजल से महारुद्राभिषेक करवाया गया।

पंडित विशाल शांडिल्य ने कहा कि विश्व के प्राचीनतम सत्य-सनातन वैदिक हिन्दू धर्म में भगवान शिव को मृत्युलोक का प्रमुख देव माना गया है। इसलिए हम उन्हें देवों के देव महादेव भी कहते हैं। भगवान शिव को ही आदि, अनादि, अनंत, अजन्मा माना गया है। इसलिए वह आरंभ और अंत से रहित तथा सभी कारणो के भी प्रमुख कारण और सबको उत्पन्न करने वाले हैं। केवल वही जन्म और मरण से रहित कालों के भी काल महाकाल अर्थात न उनका जन्म हुआ है और न ही वह मृत्यु को प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार भगवान शिव केवल अवतार पुरुष न होकर साक्षात परब्रह्म परमात्मा ईश्वर ही हैं। शिव जी की साकार मूर्तिरुप व निराकार अमूर्त दोनों रुप में आराधना की जाती है। प्राचीन शास्त्रों में भगवान शिव का चरित्र अत्यंत मंगलदायी तथा कल्याणकारी माना गया है। उनके दिव्य चरित्र और गुणों के कारण भगवान शिव निराकार व साकार दोनों ही रूपों में सर्वत्र पूजित हैं। धर्मशास्त्रों में शिव के रूपों से जुड़े अनेक नाम आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक आस्था से इन शिव नामों का ध्यान मात्र भी अति शुभ फलदायी होता है। शिव के इन सभी रूप और सभी नामों का स्मरण मात्र ही भक्तो के सभी दु:ख और कष्टों को दूर कर उनकी हर इच्छा पूर्ण करने वाला माना गया है। शिवरात्रि पर इन नामों के जाप के साथ महारुद्राभिषेक करवाने से मानव के तमाम कष्ट बाबा भोलेनाथ हर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed