फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness was created by presenting a short play under the Swachhata Paksha

Kaithal News: स्वच्छता पखवाड़े के तहत लघु नाटिका प्रस्तुत कर किया जागरूक

Sun, 25 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created by presenting a short play under the Swachhata Paksha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड खानपुर के उप महाप्रबंधक मनीष गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी दीपिका गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत की। हम सब काम एक ही नारा स्वच्छ भारत हो हमारा स्लोगन के माध्यम से सभी को स्वच्छता का संदेश दिया गया। जल बचाओ अभियान के माध्यम से बच्चों की ओर से जल पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। मंच का संचालन हरियाणवी साहित्यकार व हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह द्वारा किया गया। मनीष गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें अपने अपने घर, स्कूल, गांव से करनी चाहिए।
विज्ञापन


दीपिका गुप्ता ने स्वच्छ तन, स्वच्छ मन, स्वच्छ रहे, सभी जन स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। पावरग्रिड की टीम में अभिषेक शर्मा, अभिषेक आर्य व भारत भूषण का विशेष रूप से योगदान रहा। विद्यालय की छात्रा भावना ओर विशाल तथा दहेज प्रथा पर गीत प्रस्तुत किया गया। लघु नाटिका के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्राचार्य ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हरपाल सिंह ने की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान संदीप कुमार, सुखदेव, रमेश कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ में जयपाल, पवन, सतबीर, नवजीत, सचिन धीमान,भूपेंद्र, संदीप, सुखवंत, नरेंद्र, अंजू, चीनू, महेश, अमित, सतीश आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed