{"_id":"6709aa1d994567b20b073da4","slug":"awareness-rally-held-against-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-496988-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
Sat, 12 Oct 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राओंं ने रैली निकाली। कानूनी साक्षरता के बैनर तले निकाली गई जागरूकता रैली की रहनुमाई प्रधानाचार्य सुरेंद्र दहिया ने की।
उनके साथ गुरनाम सिंह, संदीप मोर, धीर सिंह, ईश्वर चंद, सुभाष, निर्मला देवी, सीमा देवी, रीना, वीपी राणा और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान छात्राओं ने शिक्षकों के साथ नगर में रैली के जरिये नशे के खिलाफ चेतना की लौ जगाई। सुरेंद्र दहिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागृति आती है और उन्नति की राहें तैयार होती हैं। नशा वो समस्या है जो किसी व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ परिवार व समाज को हर स्तर पर नुकसान पहुंचाता है। इससे आगे बढऩे की राहें बंद होती हैं। नशे की लत मेंं फंसे परिवार के किसी सदस्य के कारण हर किसी को परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसलिए जरूरत इस
बात की है कि हर किसी को नशे की बुरे परिणामों से रूबरू करवाया जाए ताकि युवा नशे से दूर रहकर नशा मुक्ति जीवन जीते हुए परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।