{"_id":"66849b118908abb2770a68c7","slug":"awareness-raised-to-promote-natural-farming-kaithal-news-c-18-1-knl1004-422564-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया जागरूक
Wed, 03 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की 33वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन केंद्र के प्रांगण में किया गया। कृषि विवि हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशक एवं कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, इनकी प्रगति से ही देश की प्रगति संभव हैं। वैज्ञानिकों को कृषि संबंधी जानकारी समय रहते किसानों को उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तकनीकों का लाभ मिल सके। कृषि विज्ञान केंद्र को छोटे और मझोले किसानों की तरफ ध्यान देने की जरूरत हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करने को कहा।
इस बैठक में केंद्र की रबी 2023-24 की प्रगति विवरण तथा खरीफ 2024 की कार्य योजना केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसका अनुमोदन सभी सदस्यों ने किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि रबी 2023-24 के दौरान केंद्र द्वारा बेरोजगार ग्रामीण युवाओं के 14 व्यावसायिक प्रशिक्षण, पांच सेवारत कर्मचारियों के प्रशिक्षण, पांच खेत परिक्षण तथा 217 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनों का आयोजन किया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रशांत कौशिक, डॉ. दीपक कुमार तथा डॉ. नेहा शर्मा ने भी अपने विषयों की कार्य योजना प्रस्तुत की।
बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी केंद्र की कार्य योजना में सुधार के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस बैठक में अन्य विभागों के प्रतिनिधि धान अनुसंधान केंद्र कौल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ओपी चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हीरा लाल, उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. सतीश नारा, पशु चिकित्सक डॉ. मधुर, मत्स्य अधिकारी सलोनी, जिला समाज कल्याण कार्यालय से बलवान सिंह, उप प्रबंधक विकास, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर जिले के प्रगतिशील किसान कुलदीप सिंह धारीवाल, महेंद्र सिंह रसीना, पूजा आर्य, राजेश खेड़ी सिकंदर, कैलाशो देवी मौजूद रहे।