{"_id":"65c6a1f6f5de3efd780db3c4","slug":"awareness-program-on-animal-husbandry-in-chowshala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-323271-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चौशाला में पशु पालन पर जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चौशाला में पशु पालन पर जागरूकता कार्यक्रम
Sat, 10 Feb 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। पशु पालन को बढ़ावा देने को लेकर कलायत के गांव चौशाला में शुक्रवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया। पशु विज्ञान केंद्र और पशु पालन विभाग कैथल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर मेंं मुख्य रूप से पशु विज्ञान केंद्र से डाॅ. राजेंद्र श्योकंद, पशु चिकित्सक बालू डाॅ. पवन बुरा, वीएलडीए मंदीप सिंह और समाज सेवी दिलबाग सिंह ने शिरकत की। इस दौरान पशु पालन से आय में वृद्धि करने, पशु पालन विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के लाभ और पशुओं में आने वाली बीमारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इसमें चिकित्सक दल ने पशु पालकों से साथ हर विषय पर क्रमवार चर्चा की। इसमेंं जो प्रश्न पशु पालकोंं ने पूछे, उनका डाक्टरोंं ने संतोषजनक जवाब दिया गया। संवाद